*सलैया खुर्द में प्रधान ने कराए बेहतरीन विकास कार्य,*

नदीगांव विकास खण्ड के सलैया खुर्द में ग्राम प्रधान अतेंद्र सिंह ठाकुर के द्वारा बेहतरीन विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

सलैया खुर्द में ग्राम प्रधान अतेंद्र सिंह ठाकुर के द्वारा

प्रधान अतेंद्र सिंह ठाकुर के द्वारा बेहतरीन विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
  • मातन के मंदिर से रतन सिंह के मकान तक इंटरलॉकिंग 110 मीटर कराई गई है। जिसकी लागत करीबन 7 लाख रुपये है।
  • इसके साथ ही निर्मल के मकान से लल्लू के मकान तक 45 मीटर इंटरलॉकिंग लगभग 3 लाख की लागत से कराई गई है।
  • प्राथमिक स्कूल पर बेहतरीन टाइल्स लगवाए गए व
  • विद्यालय का मरम्मतीकरण का कार्य कराया जा रहा है।
  • गांव में आरसीसी मरम्मत कार्य महेशचंद्र के मकान से गिरेन्द्र सिंह के मकान तक व नाली की भी मरम्मत कराई गई, 4 लाख लगभग की लागत से यह कार्य हुए।
  • कच्चे काम पांच साइड पर किये गए। जल रोधक बांध के तहत काम किया जा रहा है। वहीं लेवलिंग सरू के खेत पर, महेशचंद्र झा व रामावतार, कमलेश के यहां की गई।
प्रधान की मौजूदगी में सफाई कर्मचारी युद्ध स्तर पर सफाई करने में लगे हुए हैं
  • ग्राम में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह से पटरी पर है, प्रधान की मौजूदगी में सफाई कर्मचारी युद्ध स्तर पर सफाई करने में लगे हुए हैं।
  • ग्राम में करीबन 37 हैण्डपम्प लगे हुए हैं, जिनमें हर वर्ष दो दर्जन से अधिक हैण्डपंप खराब होते हैं, जिनको प्रधान द्वारा 24 घण्टे के अंदर सही कराकर पेयजल व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की जाती है।
ग्राम में करीबन 37 हैण्डपम्प सभी चलित अवस्था में लगे हुए हैं
  • वर्तमान में सभी हैण्डपम्प गांव में सही हैं और पानी भी खूब दे रहे हैं।

ग्राम प्रधान अतेंद्र सिंह ने बताया कि

जूनियर हाई स्कूल में बॉउंड्री बाल, इंटरलॉकिंग गांव में, नाली निर्माण का कार्य प्रस्तवित हो गया है, जल्द ही यह भी कराया जाएगा

ग्रामीणों ने भी ग्राम प्रधान के कार्यों की प्रशंसा की और जनहित में कराए गए कार्यों को बेहतरीन कार्य बताया।

ग्राम प्रधान अतेंद्र सिंह ने बताया कि कई कच्चे पक्के कार्य उनके द्वारा कराए गए हैं और कुछ कार्य अभी स्वीकृत भी हो गए हैं, जिन्हें भी जल्द कराया जाएगा।

 

Share.