प्रशासन ने आगाह किया कि होली ,रमजान और चुनाव में किसी भी प्रकार की अशान्ति बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
प्रतापपुर, देवरिया,भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बार्डर थाना श्रीरामपुर थाना के थानाध्यक्ष कल्याण सिंह सागर के नेतृत्व में चित्रसेन बनकटा,रामपुर प्रतापपुर, हरेराम चौराहा, हाता बाजार,बलिवन बाजार,,भवानीछापर बाजार,चकिया कोठी में फ्लैग मार्च निकाला कर अनैतिक तत्वों को संदेश दिया,कि होली ,रमजान और चुनाव में किसी भी प्रकार की अशान्ति बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
सभी को आपसी भाईचारा के साथ मिलजुलकर त्योहार मनाना है।मिल कर शान्तु पूर्ण तरीके से त्योहार मनाने से आपसी भाईचारा व सौहार्द बना रहता है।हमें सभी जाति धर्म के लोगो का सम्मान करना चाहिए।
इस मौके पर थानाध्यक्ष कल्याण सिंह सागर ,एस आई दिनेश मौर्य, एस आई अनिल तिवारी सहित दर्जनों पुलिस के जवान उपस्थित रहे।






