राजस्व विभाग के संयुक्त कार्रवाई में भूमिधारी और नवीन परती से अवैध कब्जे का विवाद का निस्तारण कराया गया 
प्रतापपुरदेवरिया। जनपद देवरिया के विकासखंड बनकटा अंतर्गत ग्राम दिस्तौली में रामभगवती पुत्र दहारी से जुड़े लगभग 30 वर्षों पुराने जमीनी विवाद का शुक्रवार को राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से निस्तारण कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान नवीन परती भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर कब्जा खाली कराया गया।
उप जिलाधिकारी भाटपार रानी दीपराज सिंह के निर्देश पर गठित राजस्व टीम एवं श्रीरामपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। राजस्व निरीक्षक संजय सिंह के नेतृत्व में ग्राम दिस्तौली स्थित भूमिधारी गाटा संख्या-351 एवं नवीन परती भूमि से जुड़े विवाद का मौके पर समाधान कराया गया।
जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच यह नवीन परती भूमि विवाद करीब 30 वर्षों से चला आ रहा था। शुक्रवार 17 जुलाई 2026 को राजस्व विभाग एवं पुलिस की मौजूदगी में विवाद का शांतिपूर्ण निस्तारण करते हुए नवीन परती भूमि को खाली कराया गया।
इस दौरान राजस्व टीम प्रभारी राजस्व निरीक्षक गजेन्द्र दीक्षित, लेखपाल राकेश चौरसिया, स्थानीय लेखपाल अवनीश कुमार, राकेश गुप्ता तथा भवानी छापर चौकी प्रभारी मनीष तिवारी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैदी से मौजूद रहे। संयुक्त कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए पूरे अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।






