प्राथमिक विद्यालय नरी में स्कूल रेडीनेस बाल वाटिका उन्मुखीकरण एवं शिक्षा चौपाल का आयोजन,
■ बच्चों को वितरित की गई पाठ्य सामग्री
उरई (जालौन)। कोंच विकासखंड के ग्राम नरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्कूल रेडीनेस बाल वाटिका उन्मुखीकरण एवं शिक्षा चौपाल का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार निरंजन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी कोंच सुनील कुमार राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रुचिर नायक ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर मंच पर आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनियां, त्रिभुवन नारायण, रजनीकांत कुशवाहा, अविनाशी त्रिपाठी, रविन्द्र पटेल, डॉ. ज्ञानचंद, राहुल वर्मा, जितेन्द्र गुप्ता, पत्रकार लाल सिंह यादव, जितेन्द्र कुशवाहा तथा प्रधानाध्यापक रामसनेही राजपूत सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि सुनील कुमार राजपूत ने आयोजन की सराहना करते हुए शिक्षकों एवं अभिभावकों को सरकार की शिक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे उन्मुखीकरण कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा अभिभावकों की जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार निरंजन ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में शिक्षा की गुणवत्ता और अभिभावकों की सहभागिता पर जोर दिया। प्रधानाध्यापक डॉ. हरपाल सिंह यादव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान दिनेश नामदेव, रंजन गोस्वामी, धर्मेन्द्र बबेले, डॉ. राजेश पटेल, अनिल निरंजन, विनोद गुप्ता, जगमोहन राजपूत, नारायण दास, भीमप्रकाश, शीलू अग्रवाल, साधना देवी, अंकिता पटेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई, जिससे बच्चों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।






