नाथद्वारा में वरिष्ठ अधिवक्ता तिलकेश शर्मा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
■ अंतिम यात्रा शनिवार 14 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे उनके निवास स्थान वल्लभपुरा, नाथद्वारा से मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी
नाथद्वारा। शहर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं समाजसेवी एडवोकेट तिलकेश जी शर्मा (सुपुत्र स्वर्गीय घनश्याम दास जी शर्मा), निवासी वल्लभपुरा, नाथद्वारा का शुक्रवार 13 मार्च 2026 को असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से नाथद्वारा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
स्वर्गीय तिलकेश शर्मा गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के सम्मानित सदस्य थे। वे अपने अत्यंत विनम्र स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और सामाजिक सेवा भाव के लिए जाने जाते थे। अधिवक्ता के रूप में उन्होंने लंबे समय तक न्याय क्षेत्र में कार्य करते हुए समाज के कई लोगों की सहायता की।
परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा शनिवार 14 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे उनके निवास स्थान वल्लभपुरा, नाथद्वारा से मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शोक संतप्त परिवार में पत्नी श्रीमती लीला शर्मा, पुत्र लोकेश शर्मा व अतुल शर्मा, पौत्र खुशाल तथा पौत्री सानवी सहित अन्य परिजन शामिल हैं।
उनके निधन पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, अधिवक्ताओं और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
संपर्क:
9214455212
8290800222





