आज दिनांक 02 अप्रेल दिन मंगलवार 2024 को उपडाकघर मूसानगर (कानपुर देहात ) में उपडाकपाल श्री पुष्पेन्द्र सिंह जी की संरक्षणता में सेवानिवृत्त विदाई समारोह का आयोजन किया गया । सेवानिवृत्त पदाधिकारी श्रीहरिकृष्ण जी गुप्ता असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर ग्राम पोस्ट गढ़ाथा श्रीमती राम मूर्ति जी यादव असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर क्षेत्र मूसा नगर। का सेवाकाल पूरा होने उपरान्त सेवानिवृत हुए / कर दिये गये। उनके व सभी के स्वागत की कार्य व्यवस्था हर स्वरूप की खानपान से लगाकर सम्हाली उपडाकपाल श्री पुष्पेन्द्र सिंह जी ने एवं श्री जगदीश कुमार ओमर जी ने। उपस्थित . हुए डाक विभाग समुदाय में पारस्परिक काफी उत्साह वर्धन का स्वरूप – देखने को मिला। जो कि सभी लोगों के लिए प्रसन्नता परक अनुभूत हुआ। सभी ने उपरोक्त सेवानिवृत हुए दोनों लोगों की ईमानदारी पूर्ण कार्य दायित्व निर्वहन स्वरूप की अपने व्यक्त विचारों में प्रसंशा व्यक्त की उपस्थित लोगों में रिटायर्ड सब पोस्टमास्टर श्री बनवारी लाल जी, श्री अशोक जी ए .बी .पी .एम . ग्राम पोस्ट मखौली , श्रीरामू जी पाण्डेय ए. बी . पी.एम . ग्रामपोस्ट रठिगांव , श्री उमेश जी दीक्षित ए . बी.पी.एम. ग्रामपोस्ट कटरी , श्रीशुभम कुमार बी.पी. एम . ग्राम पोस्ट गढ़ाथा , श्रीलोकेश चौधरी बी.पी.एम. ग्राम पोस्ट सिंगरसीपुर , श्रीरोशनराज वी.पी. एम . ग्राम पोस्ट दहेली , श्री लोकेन्द्र कुमार ए.बी.पी.एम . ग्राम पोस्ट बम्हरौली , श्री मुस्तकीम अहमद पोस्टमैन उपडाकघर मूसानगर , श्री ओमप्रकाश जी दीक्षित वरिष्ठ अभिकर्ता , अभिकर्ता श्री ब्रज भूषण जी व्यास , अभिकर्ता श्रीमती उमा गुप्ता , अभिकर्ता श्रीमति मंजूदेवी, रनर श्री विमलजी , ग्रांड सन श्री शुभम , ग्रांड डॉटर सुश्री सृष्टि बिटिया ( श्रीमती राममूर्ति यादव) आदि उपरोक्त लोग उपस्थित रहे तथा सभी ने अपने साथ लाये विभिन्न उपहार, वस्त्रादि , मिष्ठानादि, श्री हरिकृष्ण जी गुप्ता एवं श्रीमती राममूर्ति यादव को भेंट किये । इस तरह अच्छी सुव्यवस्था अन्तर्गत पारस्परिक उत्साही स्वरूप से विदाई समाहरोह सम्पन्न हुआ।
रिपोर्टर – डा० बनवारी लाल पीपर “शास्त्री”


