सरस्वती ज्ञान मन्दिर इंटर कॉलेज पूंछ में छात्रों को नए कानूनों की दी गई जानकारी

पूंछ  झांसी सरस्वती ज्ञान मन्दिर इंटर कॉलेज, पूंछ में शनिवार को विधिक जागरूकता एवं सुरक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारत सरकार द्वारा लागू किए गए नए कानूनों, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नागरिक अधिकारों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने कहा

कानून की जानकारी रखना हर नागरिक के लिए जरूरी है। जब लोग अपने अधिकार और कर्तव्य समझेंगे, तभी समाज में अपराध कम होंगे और कानून व्यवस्था मजबूत होगी।”

उन्होंने छात्रों से 112, 1090 और 181 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की।
महिला कांस्टेबल दीपशिखा और प्रियंका ने छात्राओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के उपाय बताए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गुलाब सिंह यादव ने पुलिस टीम का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में विधिक समझ और जिम्मेदारी की भावना बढ़ाते हैं।

अंत में छात्रों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

पूंछ संवाददाता पंडित विवेक तिवारी पूंछ की रिपोर्ट

Share.