Spread the love

बे-मौसम बारिश से बर्बाद फसलों का प्लॉट-टू-प्लॉट सर्वे, किसानों को मिलेगा शीघ्र मुआवजा

मोठ (झांसी)। मोठ तहसील के ग्राम सेरसा, रामनगर और बडेरा में शनिवार को उप जिलाधिकारी मोठ अवनीश कुमार तिवारी ने बे-मौसम बारिश से बर्बाद फसलों का प्लॉट-टू-प्लॉट सर्वे किया।

एसडीएम ने खेतों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और किसानों को भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पात्र किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलेगा।

हाल की बारिश और ओलावृष्टि से क्षेत्र की धान की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे रिपोर्ट जल्द शासन को भेजी जाए, ताकि मुआवजा वितरण में देरी न हो।

किसानों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
इस दौरान दीपकराम तिवारी, बृजेंद्र उपाध्याय, लक्ष्मी साहू, राजकुमार, मनोज गुप्ता, रामजी गुर्जर, लब जी, सज्जू पठान, मुजीब पठान सहित कई किसान मौजूद रहे।

Share.