जंक फूड है बीमारियों की जड़, इनसे करें परहेज़ – डॉ. बुधौलिया
नमस्कार और आप देख रहे हैं Focus News 24×7।
उरई जालौन के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झांसी रोड में छात्रों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नीमा के 18 डॉक्टरों ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें संक्रामक बीमारियों से बचने के उपाय बताए।
शिविर की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.पी. बुधौलिया ने की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा — “बाजार का जंक फूड बीमारियों की जड़ है, इससे बचें”।
साथ ही उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने, संतुलित आहार लेने और पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी।
नीमा अध्यक्ष डॉ. नवेश कुलश्रेष्ठ ने बरसात के मौसम में फैलने वाली मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता और मच्छरदानी के प्रयोग पर जोर दिया। वहीं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.के. गुप्ता ने छात्रों को पढ़ाई के तनाव को कम करने के लिए योग और ध्यान करने की सलाह दी।
इस अवसर पर कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं और विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल बाजपेयी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
शिविर के संचालन और व्यवस्था की जिम्मेदारी ओमप्रकाश उदैनियां, मनीष द्विवेदी, राधारमण द्विवेदी, अमित पाठक और यजुवेंद्र शर्मा ने निभाई।
Focus News 24×7 के साथ जुड़े रहिए, क्योंकि हम आपको देंगे हर जरूरी खबर, बिल्कुल सटीक।






