Spread the love

श्रीरामपुर के नवागत थानाध्यक्ष संजय कुमार ने संभाला कार्यभार

(प्रतापपुर देवरिया,) के श्रीरामपुर थाना में नवागत थानाध्यक्ष संजयल कुमार ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना और अपराध पर नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सज्जन व्यक्तियों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाएगा। वहीं, आपराधिक और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उनके हौसले पस्त किए जाएंगे।

उन्होंने बिहार सीमा पर स्थित थाना क्षेत्र में शराब तस्करी रोकने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

थानाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में बेहतर कार्य किए जाएंगे। कानून व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Share.