Spread the love

टहरौली ( झांसी )। कस्बा टहरौली के गायत्री शक्तिपीठ पर 11 जनवरी से 14 जनवरी तक 9 कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शांतिकुंज से आने बाली टोली द्वारा यज्ञ के सभी कार्य विधिविधान से सम्पन्न कराए जायेंगे। 11 जनवरी बुधवार को कलश यात्रा निकाली जायेगी जबकि 12 जनवरी से यज्ञ प्रारम्भ होगा जो कि 14 जनवरी को पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न किया जायेगा। गायत्री यज्ञ में आहुति हेतु स्वच्छता एवं पवित्रता के साथ सभी पात्र हैं इसलिये गायत्री परिवार शाखा टहरौली के कार्यकर्ताओं ने आमजन को यज्ञ हेतु आमंत्रित किया है। गायत्री परिजनों द्वारा गांव गांव में घूम कर आम जनता को यज्ञ हेतु आमंत्रित किया है।

रिपोर्ट: आयुष त्रिपाठी

Share.