सरस्वती बालिका विद्या मंदिर मे विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन ।
■छात्राओ को अपने अधिकारो का ज्ञान हो – प्रधानाचार्या
उरई (जालौन)सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोच मंडी मे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमे विधिक जानकारियां दी गयी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उरई के निर्देशानुसार कोंच स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सी एच सी सुरजीत सिंह, स्नेश राजा जगपाल सिंह,सीता तिवारी सभी पी एल बी टीम के साथ विद्यालय मे शिविर लगाया
सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा तिवारी शिविर का शुभारम्भ किया साथ ही माँ सरस्वती पर पुष्पाचन किया और कहा की छात्राओ को जरुरी रूप से क़ानून और स्वास्थ्य की जानकारी होना चाहिये।
स्वास्थ्य परिवेक्षक सुरजीत सिंह, सीता तिवारी ने छात्राओ को क़ानून संबंधित जानकारी दी, 112, 1090 पर विस्तार से चर्चा की, विधिक सहायता पटल / हेल्प डेक्स को किस प्रकार उपयोग मे लाये एबं कार्यपालिका, न्यायपालिका पर छात्राओ के प्रश्न पर उन्हें समझाया,
कार्यक्रम का सफल संचालन जगपाल सिंह ने किया
इस अबसर पर विद्यालय के पंकज बाजपेई, विवेक तिवारी, शैलेन्द्र यादव, नीतू गर्ग, सरोज खरे, सरला मिश्रा, प्रभा गुप्ता, शिवानी सिंह, आकांक्षा सिंह, राधा दुबे, रंजना तिवारी, सतीश पाण्डेय, विनीत खरे, मृदुल दुबे, सुलभ अग्रवाल, पूजा राठौर, मनीष, ज्योति गुप्ता, रौली मिश्रा, शुर्ति गुप्ता, वंदना, रवि कुमार सहित पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।



