एसके मिसेज यूनिवर्स इंडिया“` बनी *मुक्ति भार्गव
■ग्रेटर नोएडा मे आयोजित 22 वां सीजन
■मिस यूनिवर्स इंडिया की विनर रही मुक्ति भार्गव उन्हें क्राउन ,सर्टिफिकेट व ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित।
■इवेंट ऑर्गेनाइजर रहे सोनिया खटाना ,संदीप गोस्वामी व प्रिया प्रजापति है |
■इवेंट में मुख्य अतिथि आंखें फिल्म की मशहूर अभिनेत्री रितु शिवपुरी चीफ गेस्ट एवं भाजपा नेता संजय टीटोरिया मौजूद रहे।
एसके मिसेज यूनिवर्स इंडिया“` बनी *मुक्ति भार्गव* यह कार्यक्रम गार्डन विस्ता बैंक्विट में आयोजित हुआ।
मिसेज यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के लिए यह एक गौरवान्वित करने वाला विषय है कि ग्रेटर नोएडा में एस के प्रोडक्शन द्वारा आयोजित मिसेज यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल इवेंट का आयोजन किया गया ।
इसमें यूपी सहित अन्य प्रांत जैसे महाराष्ट्र ,बिहार और मध्य प्रदेश के 50 से अधिक मॉडल ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें यूपी के जिले सीतापुर (वर्तमान में लखनऊ) की मुक्ति भार्गव ने यह टाइटल जीतकर अपने जिले का नाम रोशन किया |
यह इवेंट 13 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा के गार्डन विस्ता बैंक्विट में आयोजित किया गया |
यह प्रतियोगिता मिस ,मिसेज ,किड्स कैटेगरी में वर्गीकृत थी ।
प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस एसके प्रोडक्शन द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्रेटर नोएडा में किया गया था तथा यह प्रोडक्शन हाउस का यह 22 वां सीजन था |
जिसमें सभी प्रतियोगी को पीछे करते हुए मुक्ति भार्गव मिस यूनिवर्स इंडिया की विनर रही |
जिसमें उन्हें क्राउन ,सर्टिफिकेट व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया |
इवेंट में मुख्य अतिथि आंखें फिल्म की मशहूर अभिनेत्री रितु शिवपुरी चीफ गेस्ट एवं भाजपा नेता संजय टीटोरिया मौजूद रहे।
इवेंट के ऑर्गेनाइजर सोनिया खटाना ,संदीप गोस्वामी व प्रिया प्रजापति है |आपको बताते चलें कि मिसेज यूनिवर्स इंडिया के पति डॉ डी आर भार्गव जोकि एडिशनल सीएमओ के पद पर लखीमपुर में कार्यरत हैं |
उनके दो बेटे तनिष्क (16 )व विहान भार्गव (11 )व उनके पति उनकी इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं |
उनके परिवार व मित्रों में खुशी की लहर है |मुक्ति भार्गव से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह पहले भी मैसेज उत्तर प्रदेश मिसेज आइकॉनिक आईज का टाईटल अपने नाम करा चुकी हैं तथा अन्य प्रतियोगिताओं में उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है |
उन्होंने शादीशुदा महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि अपने सपने पूरे करने की कोई उम्र नहीं होती बस खुद पर विश्वास वह मेहनत के दम पर वह सब कुछ हासिल कर सकती हैं ।जो वह चाहती हैं ,बस एक बार हिम्मत करके देखिए |
हम उनको बधाई देते हुए उनके भविष्य में आगामी करियर में सर्वश्रेष्ठ सफ़लता की कामना करते हैं|






