Spread the love

ग्राम परसुआ में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा, कथा का छठवां दिन

रिपोर्ट: आयुष त्रिपाठी focusnews24x7 

■■■■■■■■■■

गुरसरांय।ग्राम परसुआ में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा, कथा का छठवां दिन कथा वाचक पंडित पीयूष मनु जी महाराज ने कहा कि मनुष्य जन्म दुर्लभ है और यह सत्संग भी पूर्व जन्म के पुण्य के प्रभाव से मिलता है।

उन्होंने भागवत के स्वरूप का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत वेद रूपी वृक्ष का पका हुआ फल है। उन्होंने कहा कि जिसके मां बाप दुखी होते हैं उसके समस्त तीर्थ पूजन और भजन बेकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि मां-बाप की सेवा में ही समस्त गुणों का फल है। साथ ही उन्होंने कहा कि गुरु के चरणों में बैठने से संस्कार आते हैं तभी व्यक्ति कुशल वक्ता बन पाता है। भागवत कथा की आरती परीक्षित श्रद्धा अर्पित द्विवेदी ने की।इस मौके पर अखिलेश पिपरैया,सत्य प्रकाश द्विवेदी,विवेक त्रिपाठी एडवोकेट,आत्माराम द्विवेदी,विनय त्रिपाठी एडवोकेट,नवीन त्रिपाठी उत्तर.प्रदेश पुलिस,आयुष त्रिपाठी,सियाराम मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Share.