भारतीय लोकतंत्र के बुनियाद थे पंडित नेहरू-मार्कण्डेय मिश्र
रिपोर्ट: पंकज यादव focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■
सलेमपुर (देवरिया)। आजादी के महानायक देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के नेहरू पार्क में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन कर मनाया। सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष भगीरथी प्रसाद ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता पंडित नेहरू ने आजादी के बाद देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया।
जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि आजादी के लड़ाई के अग्रिम पंक्ति के योद्धा नेहरू जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनके दूरदर्शी सोच के कारण ही भारत का सम्मान पूरे विश्व में कायम हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि वह भारतीय लोकतंत्र के बुनियाद थे। देश में कल कारखाने का निर्माण कर आमजन को रोजगार का अवसर दिया ।
कार्यक्रम को जिला महासचिव चंद्रमोहन पांडेय, रामविलास तिवारी, संजय गुप्ता, अभिनीत उपाध्याय, लाल साहब यादव, सत्यम पांडेय, उमेश तिवारी, चुन्नु श्रीवास्तव, राजेन्द्र तिवारी, शीत कुमार मिश्र, परमानंद प्रसाद, गंगासागर मिश्र, प्रेमचंद वर्मा, दयाशंकर यादव, विजय कुशवाहा, आगरेनाथ तिवारी, अशोक मद्देशिया, मनीष कुमार रजक, दिनेश गुप्ता, राकेश यादव, शिवलाल वर्मा, सुरेन्द्र यादव, जयराम उपाध्याय आदि ने सम्बोधित किया।