
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा के नेतृत्व में प्रान्तीय पदाधिकारियो का प्रतिनिधि मण्डल माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा महेंद्र देव से मिलकर शिक्षक समस्याओ के संदर्भ मे विचार विमर्श कर 16 सूत्रीय ज्ञापन सौपा। प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा ने शिक्षा निदेशक से मांग की कि बोर्ड परीक्षाओ का गत वर्ष का पारिश्रमिक यथा कक्ष निरीक्षक, केन्द्र व्यवस्थापक, बण्डल वाहक व कार्यालय सहायको का भुगतान बजट उपलब्ध होने के बावजूद अभी तक न होना चिन्ता का विषय है। शिक्षको का करोड़ो रूपये के अवशेष की फाइले जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धूल फांक रही है। सिटीजन चार्टर अभी तक लागू नहीं किया गया है । इस मौके पर साथ रहे प्रादेशिक संरक्षक हरि प्रकाश यादव , जिला अध्यक्ष लखनऊ अम्बिका जी , जिला मंत्री मनोज कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार वर्मा , प्रदेशीय आय – व्यय निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह । संगठन ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक से तत्काल कार्यवाही कर समस्याओ का निदान किए जाने की मांग की अन्यथा की स्थित मे 26 अप्रैल 2023 को पूरे प्रदेश का शिक्षक निदेशालय का घेराव करेगा।




