Spread the love

4 साल से लापता व्यक्ति को रेंढर पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया

जालौन। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रेंढर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के भिण्ड जनपद से करीब चार वर्षों से लापता चल रहे 36 वर्षीय व्यक्ति को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सौनी वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अम्बुज सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।
थाना रेंढर पुलिस ने 22 सितंबर 2026 को एक व्यक्ति को बरामद किया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम रामस्नेही पुत्र मोकम सिंह, निवासी ग्राम माहरय, थाना रौन, जनपद भिण्ड, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 36 वर्ष बताया।
जानकारी करने पर पता चला कि रामस्नेही की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह करीब चार वर्ष पूर्व अपने घर से निकल गया था, जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर रामस्नेही के बड़े भाई ओमप्रकाश पुत्र मोकम सिंह को थाना रेंढर बुलाया। थाना पहुंचने पर ओमप्रकाश ने रामस्नेही की पहचान अपने भाई के रूप में की। इसके बाद पुलिस द्वारा आवश्यक तस्दीक एवं पहचान संबंधी कार्रवाई पूरी की गई।
सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रामस्नेही को उसके बड़े भाई ओमप्रकाश की सुपुर्दगी में सकुशल सौंप दिया गया। इसके बाद दोनों भाइयों को थाना रेंढर से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
चार साल बाद परिवार से मिलन होने पर परिजनों के लिए यह भावुक क्षण रहा। थाना रेंढर पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते लंबे समय से लापता व्यक्ति अपने परिवार तक सुरक्षित पहुंच सका।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters