Spread the love

दुकान से घर आते समय दबंगो ने नाबलिग लड़़की का किया अपहर

 

 

उरई । रेढर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 12 बर्षीय नाबालिग लड़की को गांव के ही कुछ दबंगो ने पांच दिन पूर्व अगवा कर लिया। नाबालिग के साथ बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है। वही पुलिस मेरा हल्का तुम्हारा हल्के मे लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेढर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक ईराज राजा को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पांच दिन पूर्व उसकी 12 बर्षीय नाबालिग बेटी का गांव के ही लल्लू उर्फ शाखा पुत्र मुन्ना बारी, कल्लू कुशवाहा पुत्र धर्मेन्द्र कुशवाहा , छोटू चौधरी ने अपहरण कर अगवा कर लिया। जिसके साथ अप्रिय घटना घटने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है। जिसका मुकदमा 7 अप्रैल को धारा 363 आई०पी०सी० दर्ज हुआ था । जिसमे पोस्को ऐक्ट से सम्बन्धी धारायें पुलिस ने नही लगायी थी। पूरे प्रकरण मे उपनिरीक्षक गोकुल सिंह कहना है कि मे उक्त हल्के का नही हॅू इसके बावजूद भी एस ओ वरूण ने मुझे विवेचना दे दी। इसलिये कार्यवाही करने मे समस्या आ रही है। जल्द मामले लड़की को बरामद किया जायेगा । इसकी कार्यवाही एस ओ साहाब ही करेंगे। प्रकरण मे एस ओ वरूण जी से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होने कोई जानकारी नही दी। हलांकि सी ओ आलोक सक्सेना ने बताया कि मे आज ही आया हॅू उपरोक्त मुकदमे 41/2023 मे जल्द कार्यवाही करने को लेकर विवेचक को निर्देशित करूँगा ।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)