उरई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम ने नगरीय निकाय की स्थल पर मोबाइल मतगणना स्थल कलेक्शन सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर बनाए गए मतगणना स्थल पर निकायवार रखी शील्ड मत पेटिकाओं की मतगणना 13 मई को होगी।
मतगणना स्थल पर उपस्थित रहने वाले लोगों की सहायता के लिए रिटर्निंग अधिकारी की ओर से नियुक्त व्यक्ति ही रहेंगे। मतगणना स्थल पर अधिकृत अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से मतगणना कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। अधिकृत व्यक्तियों द्वारा गणना केंद्र के अंदर मोबाइल आदि ले जाना वर्जित रहेगा।


