मोठ – ग्राम पंचायत साकिन में वक्फ अमलाक रजिस्ट्रेशन को लेकर बैठक आयोजित

ग्राम पंचायत साकिन में आज वक़्फ बोर्ड द्वारा नियुक्त कोऑर्डिनेटर मुफ्ती इमरान खान साहब (सदर, जीवन शाह मस्जिद झांसी) ने उम्मीद पोर्टल पर वक्फ अमलाक का रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक वक्फ प्रॉपर्टी (मस्जिद, मदरसा, कब्रिस्तान, खानकाह, मजार आदि) को पोर्टल पर दर्ज कराने के लिए जागरूक किया।

मुफ्ती इमरान खान साहब ने बताया कि—
“जहां भी जितनी भी वक्फ की प्रॉपर्टी है, उसे जल्द से जल्द उम्मीद पोर्टल पर दर्ज करें, ताकि 5 दिसंबर से पहले सभी वक्फ संपत्तियों को सुरक्षित किया जा सके।”

इस दौरान कार्यक्रम में मुफ्ती उसामा साहब, हाफिज सद्दाम, हाफिज राशिद खान, इमरान खान एडवोकेट, वकील खान, काले खान सहित लोहागढ़, समथर, अटा, एरा क्षेत्र के वक्फ प्रॉपर्टी के जिम्मेदार मौजूद रहे।

मोठ से संवाददाता – जहूर अहमद खान की रिपोर्ट

 

Share.