कर्तव्यनिष्ठा, वीरता और सेवा समर्पण की गौरवशाली परम्परा का प्रतीक है पुलिस झंडा दिवस
गाजियाबाद, गाजियाबाद की पुलिस लाइन मे कर्तव्यनिष्ठा, वीरता और सेवा समर्पण की गौरवशाली परम्परा के प्रतीक पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय केशव कुमार चौधरी ने झण्डा फहराया और ध्वज को सैल्यूट किया
इस दौरान उन्होने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियो को सम्बोधित कहा पुलिस का ध्वज केवल एक प्रतीक नही वल्कि हमारी प्रतिवद्धता, साहस, सेवा एवं त्याग का प्रतीक है जिसे प्रत्येक पुलिस कर्मी को अपने आचरण मे हमेशा ऊंचा रखना चाहिये






