एक पेड़ माॅ के नाम‘‘ जनपद न्यायाधीश राम मिलन सिंह
आज दीवानी न्यायालय के परिसर में मा0 जनपद न्यायाधीश देवरिया श्री राम मिलन सिंह के अध्यक्षता में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री बद्री विशाल पांडेय,
पीठासीन अधिकारी मोटर दावा अधिकरण श्री इफ्तेखार अहमद,
अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री ब्रजेश मणि त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री ओमवीर सिंह,
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मनोज कुमार तिवारी,
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,
एफ. टी. सी. श्री मृदांशु कुमार,
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,
एफ. टी. सी. श्री जगन्नाथ,
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी,तथा अन्य न्यायिक अधिकारीगण द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में ‘‘एक पेड़ माॅ के नाम‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
माननीय जनपद न्यायाधीश श्री राम मिलन सिंह द्वारा कहां गया की पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता हैं। मानव और पर्यावरण एक दूसरे से संबंधित तथा एक दूसरे पर निर्भर होते हैं। हमे प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए और अपने स्तर से ज्यादा पेड़ पौधों को लगाना चाहिए ताकि भविष्य मे पर्यावरण को सुरक्षित बनाएं रखा जा सके।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्री मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि जैसे माॅ का प्रेम वात्सल्य होता है उनका व बच्चे का रिश्ता ममत्व का होता है उनके आँचल में बच्चा खुद को सुरक्षित महसूस करता है उसी प्रकार पौधे भी अपना वात्सल व संवेदनाऐं मनुष्यों को देते है इसलिए पौधे को भी संरक्षित कर इनको संवारना चाहिये। उन्होंने वृक्ष को जीवन के लिए प्रकृति का उपहार बताते हुए कहा कि वृक्षों के कारण ही पृथ्वी पर जीवन सुरक्षित है।
हम सभी को वृक्षों की महत्ता एवं उपयोगिता को समझते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए।





