सचिव/अपर जिला जज ने किया राजकीय बाल गृह देवरिया का औचक निरीक्षण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राम मिलन सिंह के मार्गदर्शन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया मनोज कुमार तिवारी द्वारा राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया मनोज कुमार तिवारी द्वारा बच्चों को पौष्टिक भोजन व समय-समय पर उचित खान-पान की व्यवस्था के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उनके द्वारा राजकीय बाल गृह के प्रपत्रों का अवलोकन किया गया। उन्होनें राजकीय बाल गृह के भण्डार कक्ष में बच्चों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। जहा पर रोटी, चावल व सांभर बना हुआ पाया गया
तथा मानक के अनुसार ही भोजन बनाने हेतु निर्देशित किया गया है। उनके द्वारा समय-समय पर ताजे फलों तथा बच्चों को साफ-सुथरे कपड़े व साफ-सफाई पर विशेष दिशा-निर्देश दिया गया तथा गर्मी के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उनकी नियमित जॉच व बच्चों को नियमित व्यायाम कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिया गया। राजकीय बाल गृह के परिसर में सुरक्षा हेतु बाउंड्री ऊंची करवाने के तथा भण्डार कक्ष की साफ-सफाई हेतु विशेष दिशा निर्देश दिया गया।






