मोहन यादव के मध्यप्रदेश का सीएम बनने से यूपी एवं विहार के राजकुमार की नींद उड़ गयी: सुभाष यदुवंश

■मोहन यादव के मध्यप्रदेश का सीएम बनने से यूपी एवं विहार के राजकुमार की नींद उड़ गयी: सुभाष यदुवंश

लोकसभा में सभी 80 सीटें जीतेगी भाजपा यादव समाज रहेगा भाजपा के साथ

मोंठ। पूँछ में विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश सुभाष यदुवंश ने पुष्पांजलि विवाह घर में धन्यवाद मोदी कार्यक्रम को संबोधित किया l

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुभाष यदुवंश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक सामान्य परिवार के बेटे मोहन यादव को मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्य का मुख्यमंत्री बनकर पूरे यादव समाज को गौरव प्रदान करने का काम किया है।

मोहन यादव एक सामान्य यादव परिवार से आते थे आज वो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री है। यादव समाज राष्ट्रभक्त है। भारतीय जनता पार्टी देसी इकलौती पार्टी है जो एक समान से गरीब व्यक्ति को भी सपने देखने की इजाजत देती है भारतीय जनता पार्टी में आप काम करते हुए कुछ भी बनने का सपना देख सकते हो आप क्या बनते हो क्या नहीं बनते हो यह आपकी योग्यता पर निर्भर करेगा l

किसी बड़े नेता का बेटा आपका भविष्य तय नहीं करेगा। भारतीय जनता पार्टी कोई ट्रस्ट नहीं है जो परिवार वाले चलाएंगे। यादव समाज राष्ट्रभक्त है। समाज के नौजवान सबसे ज्यादा सेना में हैं। आज़ादी के लिए स्वतंत्रता सेनानी फांसी पर झूल गए। इसलिए नहीं कि उनके घर के लोग सांसद या विधायक बनेंगे वह सिर्फ देश के लिए लड़े।

यादव हमेशा गोपालक रहा है तो कभी गाय काटने वालों के साथ नहीं रहेगा हमेशा गौ माता की रक्षा करने वालों के साथ रहेगा। यादव समाज यादव समाज सदैव मेहनतकश लोगों में गिना जाता है । भाजपा ने मुझ जैसे एक गरीब किसान के बेटे को भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद सदस्य दो बार प्रदेश का मंत्री प्रदेश का महामंत्री युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण दायित्व दिया है भारतीय जनता पार्टी में आप काम करते हुए आगे बढ़ सकते हैं यहां पर किसी नेता की चापलूसी की जरूरत नहीं है।

आज यादव समाज के प्रबुद्ध लोग एक सामान्य परिवार के बेटे डॉक्टर मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर धन्यवाद दे रहे हैं l

झांसी के क्रम पूंछ में इस आयोजन में मुझे मुख्य अतिथि के रूप में बनाने के लिए आयोजन समिति को धन्यवाद।

कार्यक्रम में भा जा पा नेता यज्ञेश यादव, गोविंद यादव, शिवा यादव , प्रसिद्ध नारायण यादव, लखन सिंह यादव, भगवान सिंह यादव सहित हजारों की संख्या में यादव समाज उपस्थित रहा।

Share.