जनकवि केदारनाथ अग्रवाल के जन्म दिवस पर जिला अधिवक्ता संघ ने प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए गोष्ठी का आयोजन किया
बांदा.केदारनाथ अग्रवाल जी के जन्म दिवस पर जिला अधिवक्ता संघ बांदा के केदारनाथ अग्रवाल स्मृति भवन में स्थापित जनकवि केदारनाथ अग्रवाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिलाअधिवक्ता संघ बांदा के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक त्रिपाठी जीतू जी ने कहा- *बाबू केदारनाथ की कचहरी में आने वाली हर उसे पीड़ा में मौजूद है जो न्याय की आस में भटकती है*
रोहन सिन्हा एडवोकेट ने कहा- *केदार बाबू का हर शब्द प्रत्येक पंक्ति पूंजीवाद पर कठोर प्रहार है उनका जीवन केन को समर्पित रहा*.
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जनवादी लेखक मंच के मंत्री श्री प्रदुम कुमार सिंह ने केदार बाबू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपनी अति प्रसिद्ध कविता – मैं जानता हूं प्रिये…. का पाठ किया कवि दीनदयाल सोनी जी द्वारा केंन में लगातार हो रहे खनन व माफिया तंत्र प्रहार करती हुई कविता… रोज होता खनन फैला भ्रष्टाचार.. सुन कर सभी का मन मोहित कर दिया गोष्ठी में जिलाअधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिन्हा एडवोकेट, एजाज अहमद एडवोकेट सहित कालका गुप्ता एडवोकेट अंबिका व्यास एडवोकेट दिनेश त्रिवेदी एडवोकेट रामदेव एडवोकेट सहित सैकड़ो अधिवक्तागण व साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे. वर्ष 2024 का कचहरी केदार साहित्य सम्मान जनपद बाँदा के वरिष्ठ व्यंगकार श्री के०डी० सिंह जी को प्रदान किया जाना सुनिश्चित किया गया.
मंच का संचालन दीनदयाल सोनी द्वारा किया गया





