जालौन में 78 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थलों पर हुए कार्यक्रम व निकाली गई तिरंगा रैली।
जालौन में 78 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थलों पर हुए कार्यक्रम व लंबे तिरंगे के साथ विशाल तिरंगा पदयात्रा निकाली
जालौन में 78 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई मीटर लंबे तिरंगे के साथ विशाल तिरंगा पदयात्रा निकाली गई।
यह यात्रा बहुत ही उत्साह भरी रही। इस बीच तिरंगा यात्रा निकालने वाले छात्रों और युवाओं व जालौन वासियो ने देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
पूरा देश आज 15 अगस्त को 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। वहीं हर साल की तरह इस बार भी जालौन में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई।
जिसमें सैकड़ो छात्र-छात्राओं और संस्थाओं के बच्चों के साथ साथ जालौन वासियो पूरे जोश के साथ भाग लिया।