जालौन से फोकस न्यूज 24×7 की विशेष रिपोर्ट
जालौन नगर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक नई दुल्हन की तरह सजा नज़र आया।
जालौन नगर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक नई दुल्हन की तरह सजा नज़र आया। नगर पालिका परिषद की ओर से मुख्य बाज़ार, चौराहों और सरकारी भवनों को रंग-बिरंगी लाइटों, तिरंगों और फूलों से सजाया गया।
इस शानदार सजावट और स्वच्छता व्यवस्था के पीछे अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल के प्रयासों की आम जनता खुलकर सराहना कर रही है।
लोगों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर नगर को इस तरह सजाना वास्तव में काबिल-ए-तारीफ पहल है, जिससे देशभक्ति का माहौल और भी प्रबल हुआ।
📍 रिपोर्ट – महेश चौधरी, फोकस न्यूज 24×7, जालौन






