43 लाख की लागत से होगा चुर्खी रोड से छौलापुर तक सड़क का पुनर्निर्माण
जालौन नगर के चुर्खी रोड से ग्राम छौलापुर तक की जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुकी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है।
मा. सदर विधायक श्री गौरीशंकर वर्मा जी के विशेष प्रयासों से इस सड़क को पुनर्निर्मित करने के लिए 43 लाख रुपये की लागत से 2.75 किलोमीटर लंबाई की सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया है।
इस सड़क के बनने से अब स्थानीय नागरिकों एवं किसानों को चुर्खी रोड से ग्राम छौलापुर तक आने-जाने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और यातायात सुगम होगा।
सड़क निर्माण के शुभारंभ अवसर पर नगर अध्यक्ष भाजपा अभिनय राजावत जी, सभासद ललित शुक्ला जी, रविशंकर कुशवाहा जी, सभासद प्रतिनिधि नरेश सोनी जी, नरेंद्र चौहान जी, मंगल सिंह चौहान जी, राजेश कुमार द्विवेदी जी, बूथ अध्यक्ष हरिश्चन्द्र वर्मा जी, आशीष द्विवेदी जी (भोले महाराज), आशीष श्रीवास्तव जी एवं जावेद जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह विकास कार्य क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा और आने वाले समय में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा।






