रामनवमी के पर्व पर आज ठडेस्वरी मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली ग

 

आज पूरे देश में राम नवमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह राम भक्त भव्य शोभायात्रा निकाल रहे है। जालौन के उरई में भी रामभक्तों ने रामजन्म होते ही शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा के दौरान कुछ राम भक्त डीजे की धुन पर थिरकते नजर आये,

 

मर्यादा पुरुषोत्तम राम चंद्र का जन्म

 

चैत्र की नवमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम चंद्र का जन्म हुआ था और इस दिन राम भक्त उनके जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाते हैं। उरई के ठड़ेश्वरी मंदिर में आज सिद्धन महाराज की मौजूदगी में मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसके बाद राम भक्तों द्वारा ठड़ेश्वरी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान राम भक्तों के हाथों में भगवा झंडा था और डीजे की धुन पर थिरकते नजर आये। शोभा यात्रा को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

 

निकाली गई शोभायात्रा

 

यह शोभायात्रा ठड़ेश्वरी मंदिर से कोंच स्टैंड तिराहा होते हुये इलाहाबाद बैंक चौराहा, घंटाघर शहीद भगत सिंह चौराहा अंबेडकर जिला परिषद होते हुए ठड़ेश्वरी मंदिर पर समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद के साथ ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे जो जय श्रीराम के नारे लगाते हुए पूरे शहर को गूँजमान करते दिखे। इस दौरान राम भक्तों के लिए एक भीषण गर्मी को देखकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी ने शहीद भगत सिंह चौराहे पर पानी के साथ शरबत और पेठा की व्यवस्था की गई थी, साथ में शहर में फूलों की भी बारिश राम भक्तों पर की गई। तथा विजय चौधरी ने एवम जलील मंसूरी ने ठडेस्वरी मंदिर के महाराज सिद्धन महाराज का माला पहेनाकर स्वागत किया ।इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता व जनपद प्रतिनिधि जुलूस में शामिल हुए। इसमें महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कैलाश प्रजापति, शनि सभासद,दीपक पटेल सभासद,सलिल विस्वारी सुशील राजपूत,राजू सरदार,अनुज,कुलदीप अग्रवाल,प्रशांत चौधरी,शिवेंद्र सिंह और हजारों की संख्या में राम भक्त मौजूद रहे।

Share.