विश्व तम्बकू दिवस पर परवई मे परख संस्था द्वारा बैठक का आयोजन किया गया
झांसी झांसी के बडागांव विकासखण्ड के ग्राम परवई मे भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय न ई दिल्ली के तत्वाधान मे जिला नशा मुक्ति केन्द्र झांसी के माध्यम से परख संस्था द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य मे बैठक का आयोजन किया गया जिसमे संस्था के मैनजर नरेन्द्र कुमार दुबे ने कहा तम्बाकू के उपयोग से शरीर को तमाम व्याधियों का सामना करना पडता है विशेषकर कैंसर जैसी बीमारी हो जाती जो जानलेवा होती है या फिर वहुत ही आर्थिक हालत खराब करने वाली होती है।
इसलिये व्यक्ति को किसी प्रकार का नशा नही करना चाहिये।
इस दौरान संस्था के प्रमुख पदाधिकारी व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



