आज तड़के सुबह बालू से भरा डम्फर व ईटा से भरा बाड़ी ट्रक की हुई टक्कर।

आज तड़के सुबह दो ट्रकों की आमने सामने जोरदार भिडन्त हो गई जिसमें ईटा से भरे ट्रक का चालक बुरी तरह फस गया सूचना पर पहुंचे पुलिस बल द्वारा ट्रक में फसे चालक को निकालने का लगातार प्रयास किया गया

वही टक्कर के बाद दोनो ट्रकों की केविन पूरी तरह से टूट कर चकनाचूर हो गई आज तड़के सुबह बालू से भरा डम्फर जोकि कस्बा एरच से पूँछ की ओर आ रहा था वही ईटा से भरा बाड़ी ट्रक क्रमांक UP 75 AT 3054 पूँछ से एरच की ओर जा रहा था तभी एरच रोड पर स्थित मुर्गी फार्म के समीप दौनो ट्रकों की आमने सामने जोरदार भिडन्त हो गई जिसमे बाड़ी ट्रक चालक राजेश यादव स्टेयरिंग में बुरी तरह से फस गया वही डम्फर चालक सुरक्षित रहा।

सूचना पर पहुँचे कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक अनुज यादव, सर्वेश कुमार, राजेश नागर, भमर सिंह, कैलाश बाबू, सहित कॉन्सटेवल ब्रजेश फौजी, अजीत सिंह आदि द्वारा स्थानीय लोगो व जेसीबी एवं एलएनटी की सहायता से दोनो ट्रकों को अलग कर फसे हुए चालक को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ भेजा गया।

Share.