एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान है। वही फलदार वृक्ष देकर किया सम्मानित : महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने उरई मे।

उरई(जालौन): उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य जालौन के उरई आगमन के बाद जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया, साथ ही कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित महिला कल्याण विकास व पुष्टाहार विभाग की समीक्षा बैठक मे हिस्सा लिया।

वृक्ष लगाना लगाये जाने पर की चर्चा

 वृक्षारोपण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि सभी लोगों को मिलकर वृक्ष लगाना चाहिये, इतना ही नहीं उनका पालन पोषण भी करना चाहिये। जिस तरह एक महिला अपने बच्चों का पालन पोषण करती है, उसका ध्यान अच्छे से रखती है, उसी तरह हम सभी की जिम्मेदारी है कि इन वृक्षों का पालन पोषण करना अच्छे से करें, क्योंकि वृक्ष हमें मुफ्त में ऑक्सीजन देता है, फल देता है, इतना ही नहीं वह कार्बन डाइऑक्साइड को भी अपने में समाहित कर लेता है, बल्कि वह अपने से कुछ नहीं लेता है।

आगे उन्होंने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान है।

वही फलदार वृक्ष देकर किया सम्मानित

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला समूह की मौजूद 5 महिलाओं और पांच स्कूली छात्राओं को फलदार वृक्ष देकर सम्मानित किया।

वहीं जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने कहा कि

■जनपद में 94 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया था,

■जिसमें 80 हजार वृक्ष अब तक लगाये जा चुके हैं और

■यह बढ़कर 98 लाख हो गया है,

उन्होंने बताया कि जनपद में एक करोड़ वृक्ष लगाने का अगस्त माह तक लक्ष्य है और यह लक्ष्य पूरा हो जाएगा

■■■■■■■■■■■■■

वही अगले  क्रम मे आयुक्त , झाँसी मण्डल झाँसी एवं जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण अभियान के तहत विकास खण्ड डकोर स्थित ग्राम रंगोली में हरिशंकरी एवं अन्य पौधो का पौधरोपण कर अभियान का किया शुभारंभ।

■■■■■■■■■■■■■

वही अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस लाइन उरई में वृक्षारोपण किया गया तथा जनपद के क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने कार्यालय/थाना परिसर में वृक्षारोपड़ करते हुये आम जनमानस को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण के संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।

 

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters