Spread the love

आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई

रिर्पोट अनुराग तिवारी

चिरगांव नगर में थाना प्रभारी तुलसी राम पांडेय ने थाने में पीस कमेटी की बैठक बुलाई और दोनो समुदाय के लोगो से गणेश उत्सव ब बाराबाफात के बारे में लोगो से जानकारी ली व किन किन स्थानों पर गण्डेश जी का पंडाल लगता है ओर कैसी व्यवस्था रहती हैं।

इसके बारे में पूछा ओर विसर्जन के समय किस रास्ते से निकलते हैं उसके बारे में चर्चा की साथ ही थाना प्रभारी ने कहा सभी लोगो मिल जुलकर त्यौहार मनाए।

हम सब को यही साथ रहना है कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे किसी को कोई हानि हो और कानून के नियमो का पालन करे।

इस बैठक में अफसर अली, जगदीश शिवहरे, रमाकांत नीखरा, मधुसूदन शिवहरे जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद, राजू दीवान, याकूब खान आदि लोग उपस्थित रहे।

Share.