महाकालेश्वर के नए परिसर ‘महाकाल लोक’ का लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात जब उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के नए परिसर ‘महाकाल लोक’ का लोकार्पण किया, तो चारों ओर जय महाकाल जय महाकाल जय महाकाल घोष की गूंज सुनाई दी।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रक्षा सूत्र (कलावा) बनाए गए 15 फीट ऊंचे शिवलिंग की प्रतिकृति से मोदी ने रिमोट से अनावरण किया।

लोकार्पण के बाद PM मोदी ने ​​​​​सभा में भाषण की शुरुआत

महाकाल महादेव, महाकाल महाप्रभु, महाकाल महारुद्र, महाकाल नमोस्तुते …’ के साथ की।

उन्होंने कहा, महाकाल लोक में लौकिक कुछ भी नहीं। शंकर के सान्निध्य में साधारण कुछ भी नहीं। सब कुछ अलौकिक है। असाधारण है। अविस्मरणीय है।
अतीत में हमने देखा है कि प्रयास हुए, परिस्थितियां पलटीं, सत्ताएं बदलीं, भारत का शोषण भी हुआ, आजादी भी गई। इल्तुतमिश जैसे आक्रमणकारियों ने भारत की ऊर्जा को नष्ट करने के प्रयास किए। हमारे ऋषियों ने कहा- महाकाल शिव की शरण में मृत्यु भी हमारा क्या कर लेगी। भारत इसीलिए फिर उठ खड़ा हुआ। महाकाल का आशीर्वाद जब मिलता है, तो काल की रेखाएं मिट जाती हैं। हमारे ज्योतिर्लिंगों का विकास भारतीय संस्कृति का विकास है।

भला ऐसे कैसे हो सकता है कि महाकाल बुलाएं और ये बेटा न आए।
प्रधानमंत्री ने 29 मिनट तक सभा को संबोधित किया।

Share.