पुलिस ने भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की ।साथ ही अभियुक्तगणों को मौके से किया गया गिरफ्तार।
मामला चिरगांव थाने का है जहां श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद झांसी श्री राजेश एस के कुशल निर्देशन एवं सतत मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण झांसी श्री गोपीनाथ सोनी क्षेत्राधिकारी महोदय हरिमोहन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी तुलसीराम पांडे के कुशल नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री निर्माण की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान एवं संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के क्रम में आज थाना चिरगांव फोर्स मुनेंद्र कुमार मिश्रा ने हमराही द्वारा अभियान चलाकर मौके पर छह अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर मुकदमा अपराध संख्या 95/24 धारा 60 (2)आबकारी अधिनियम व मुकदमा अपराध संख्या 96/24 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
साथ ही मौके पर 14000 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया व अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।
आपको बता दें कि यहाँ मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अवैध शराब बनाने का बड़ा अड्डा महेवा कबूतर डेरा से डेढ़ सौ मीटर दाहिनी तरफ सड़क से करीब 30 मीटर दूर व सड़क के दाहिने 50 मीटर दूर बेहद ग्राम महेवा कबूतर डेरा थाना चिरगांव झांसी मे अवैध रूप से संचालित हो रहा है तभी आनन फानन में थाना प्रभारी तुलसीराम पांडे द्वारा कार्रवाई हेतु की गठित टीम मौके पर भेजी गई जिसमें उप निरीक्षक मुनेंद्र कुमार मिश्रा मय हमराह उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह उप निरीक्षक अजमेर सिंह उप निरीक्षक मिठाई लाल उप निरीक्षक प्रांजल सिंह यू टी महिला शिवांगी हेड कांस्टेबल गौरी शंकर कांस्टेबल ज्ञान चंद्र कांस्टेबल आलोक कुमार महिला कांस्टेबल एकता चौहान महिला कांस्टेबल अलोपी यादव ने सक्रियता दिखाते हुए सभी 6 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया साथ ही दो अदद भट्टी 5 अदद ड्रम 4 प्लास्टिक की कैन में कुल 1200 ली. अवैध कच्ची शराब को मौके से बरामद किया तथा वही 14000 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया।





