Spread the love

इंडिया गठबंधन सपा के लोकसभा चुनाव केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन 2 अप्रैल को

उरई (जालौन)। इंडिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी नारायणदास अहिरवार के जालौन- गरौठा व भोगनीपुर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन 2 अप्रैल दिन मंगलवार को 12 बजे कालपी रोड़ जयसवाल टावर के सामने होगा।

उक्त बात की जानकारी सपा जिला मीडिया प्रभारी महेशचन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में समाजवादी पार्टी एवं इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

जिसमें आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाकपा माले, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहित आदि विपक्षीय गठबंधन के नेता भी मौजूद रहेंगे।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)