Spread the love

थाना पूंछ सपा छात्र नेता समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा

मोठ पूंछ पुलिस ने सपा के छात्र नेता प्रज्वल यादव समिति चार लोगों के खिलाफ मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया

पूछ कस्बा के निवासी नारायण दास गोस्वामी ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया एरच रोड पर बनी हाईवे ओवर ब्रिज के नजदीक उसकी एक दुकान है जहां वह मजदूर की सहायता से तीन सेट लगवा रहा था ।

इसी दौरान प्रज्वल यादव, अमर सिंह यादव, शिबू,आनंद यादव ने प्रार्थी और काम कर रहे मजदूरों के साथ अकारण गाली गलोज करना शुरू कर दिया विरोध किया तो मारपीट पर आमादा हो गए और टीन सेट गिरा दिया हमलावर घर में घुसे और जान माल की धमकी देकर भाग गए

पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323,504,506,427 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है

पूंछ से पं रिंकू महाराज

Share.