प्रभु प्रेम मिशन’ महाराष्ट्र में बनायेगा ‘सनातन वैदिक ऋषिकुल’

रिपोर्ट  : असगर अली focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■■

सलेमपुर (देवरिया)। ‘प्रभु प्रेम मिशन’ महाराष्ट्र में सनातन वैदिक ऋषिकुल बनाने जा रहा है। इसी वर्ष रामनवमी के शुभ अवसर स्थापित होने वाले आयोजन में योग गुरु स्वामी रामदेव भी रहेंगे।

मुम्बई थाने में मदसूदन ग्रुप के चेयरमैन चंद्रकुमार जाजोड़िया के निवास पर गुरु श्री वेदप्रकाश जी महाराज से योग गुरु स्वामी रामदेव जी की इस विषय पर लंबी चर्चा हुई।
पत्रकार बन्धुओं से वार्ता करते हुए गुरुश्री वेद प्रकाश ने कहा कि पूरी विश्व मानवता को भारत के दो प्रमुख अवदान है। हृदय क्षेत्र में महाभाव सिद्धि और ज्ञान क्षेत्र में परब्रह्मज्ञान सिद्धि। धर्म के यही दोनों प्रधान आधार हैं और जीवन की परम सिद्धि भी। इन दोनों की परासिद्धि भारत धर्म का ही अंग है।

आपको बता दें कि ‘प्रभु प्रेम मिशन’ द्वारा इसी भारत धर्म की रक्षा हेतु देशभर में “धर्म रक्षार्थ महाअभियान” रससिद्ध ब्रह्मज्ञानी संत परमपूज्य गुरुश्री वेद प्रकाश के निर्देशन में चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र की धरती पर प्रभु प्रेम मिशन द्वारा प्रथम सनातन वैदिक ऋषि कुल की स्थापना होने जा रहा है।

प्रभु प्रेम मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष-स्वामी राधारंग ने मीडिया के माध्यम से सभी देशवासियों से निवेदन किया कि धार्मिक आपातकाल की ऐसी कठिनतम बोला में ‘प्रभु प्रेम मिशन’ आवाह्न करता है ऐसे भक्तों, माताओं तथा युवाओं का जो धर्म, समाज तथा राष्ट्रहित में अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहते हैं वे प्रभु प्रेम मिशन से जुड़कर राष्ट्र अथवा धर्म की सेवा कर सकते हैं।

Share.