Spread the love

10 मई 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता हेतु जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारियों के साथ की गयी प्री-ट्रायल बैठक, दिए गये आवश्यक दिशा- निर्देश

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद के समस्त खंड विकास के अधिकारियों के साथ जनपद न्यायालय के वीडियों कान्फ्रेन्सिंग भवन में प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देवरिया मनोज कुमार तिवारी द्वारा निर्देशित किया गया, कि समस्त खंड विकास अधिकारी चिन्हित किये हुये मामलें को संदर्भित करें तथा अधिक से अधिक संख्या में मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 10.05.2025 के दिन लगाकर मामलों का निस्तारण करावे। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि दिनांक 26.04.2025 को न्यायालय में लघु वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।

समस्त वादकारियों से अनुरोध है, कि आप विशेष लोक अदालत में अपने सुलहनीय मामलों को माननीय न्यायालय में नियत कराकर अपने वादों का निस्तारण करायें।

उन्होनें कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार-प्रसार तथा अपने विभाग से संबंधित जो भी मामले है ग्राम सभा स्तर पर चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करावे एवं अब तक चिन्हित मामलों की संख्या से अवगत करावे।

इस बैठक में समस्त खंड विकास अधिकारी तथा उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share.