गाज़ियाबाद में एस.के स्टार इवेंट सीजन 26 का भव्य आयोजन

गाज़ियाबाद में आयोजित हुआ ग्लैमर और टैलेंट से भरपूर एस.के स्टार इवेंट सीजन 26, जिसे सोनिया खटाना, संदीप गोस्वामी और प्रिया प्रजापति संजय टिटोरिया द्वारा आयोजित किया गया।

शो में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में टीवी रियलिटी शो रोडीज़ फेम शुरुचि मित्तल और बीजेपी नेता संजय टिटोरिया की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

शो की कोऑर्डिनेटर अभिलाषा चौधरी और वरिंदर कौर ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं सेलिब्रिटी जूरी में शामिल रहे सिद्धेश जादव, सुचित्रा जी और साधना जी, जिन्होंने प्रतिभागियों को पूरा सपोर्ट किया।

एस.के प्रोडक्शन, पीयू प्रोडक्शन, रनवे, और एस.के यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल जैसे ब्रांड्स शो के ब्रांड एम्बेसडर रहे। भक्ति दुबे, निशा पारीक, अनुपमा घोष दे और दिशी भटनागर जैसे कई टाइटल होल्डर्स ने इस शो को गौरव प्रदान किया।

मंजुला शर्मा बनीं सीनियर कैटेगरी की विनर, जिन्होंने अपने शहर का नाम रोशन किया।
मीनाक्षी खन्ना बनीं एस.के टॉप यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल विनर और
शिल्पी कौर को मिला मिस भरतपुर का खिताब।
नीलिमा सिंह बनीं मिसेज दिल्ली और मिसेज भरतपुर विनर,
जबकि जूनियर मिस विनर का खिताब मिला रिया सिंह को।

पूजा ए. पांडे बनीं एस.के वर्ल्ड इंडिया इंटरनेशनल विनर और
मीनू सिंह नैन ने अपने नाम किया एमएस विनर और एस.के वर्ल्ड इंडिया इंटरनेशनल का खिताब।

ऑल इंडिया से आई मॉडल्स ने अपनी शानदार रैंप वॉक से स्टेज पर जमकर जलवा बिखेरा, और सबटाइटल विनर्स ने शो में नई चमक भर दी।

Share.