कोर्ट में सरेंडर की तैयारी नाकाम, एसटीएफ ने पहले ही पकड़ लिया आलोक सिंह

रिपोर्ट: अख्तर अली 

लखनऊ। कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह को आखिरकार एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उसे लखनऊ से दबोचा है। आलोक सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही एसटीएफ ने कार्रवाई कर दी।

🔍 कोर्ट में रिपोर्ट सौंपने से पहले हुई गिरफ्तारी

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को एसटीएफ को इस मामले में कोर्ट में विस्तृत रिपोर्ट सौंपनी थी। ऐसे में एजेंसी लगातार आलोक सिंह की लोकेशन ट्रैक कर रही थी। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था, जिससे उसकी आवाजाही पर निगरानी रखी जा सके।

📍 जौनपुर में भी मिली थी लोकेशन

गिरफ्तारी से पहले एसटीएफ को उसकी लोकेशन जौनपुर के एक बाहुबली नेता के निवास स्थान के आसपास मिली थी। टीम ने वहां दबिश भी दी, लेकिन आलोक सिंह चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद लगातार तकनीकी ट्रैकिंग और मुखबिरों की मदद से उसे लखनऊ में गिरफ्तार किया गया।

⚖️ बड़ा खुलासा और आगे की कार्रवाई

कफ सिरप तस्करी गिरोह का यह मामला प्रदेश की कानून व्यवस्था और नशे के अवैध कारोबार से जुड़ा गंभीर मुद्दा माना जा रहा है। आलोक सिंह से पूछताछ के बाद एसटीएफ तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य नामों का खुलासा होने की संभावना जता रही है।

Share.