0प्रिया तिवारी जी ने जीता अंतरराष्ट्रीय खिताब, चर्चा में है प्रिया तिवारी का नाम!

जी हाँ, बताना चाहेंगे हम कि भोपाल की बेटी प्रिया तिवारी को हाल ही में मिस एशिया एंड ओसेनिया 2025 का खिताब मिला। यह खिताब एमटेक और इंजीनियर होने के साथ-साथ किसी भी महिला ने अब तक नहीं जीता।

प्रिया तिवारी पहली ऐसी महिला हैं जिन्होंने उच्च शिक्षित होने के साथ-साथ यह खिताब अपने नाम किया। उनकी यह उपलब्धि न केवल उन्हें बल्कि पूरे मध्य प्रदेश को गौरवान्वित करती है।

मिस एंड मिसेज सेंट्रल इंडिया सीजन 2 का आयोजन 21 दिसंबर 2024 को भोपाल के रेडिसन होटल में किया गया।

इस कार्यक्रम को अमन वर्मा ने होस्ट किया, जबकि कार्ल और अंजाना मास्क्रेनहास ने ग्रूमिंग की जिम्मेदारी संभाली।

पूजा सिंह मैम ने शो डायरेक्टर और रैंप वॉक ट्रेनर के रूप में कार्य किया।

जूरी में प्रिया तिवारी जी सहित अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल थे।

प्रिया तिवारी मिस सेंट्रल इंडिया 2023 की विजेता रही हैं और उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्वीन का खिताब भी है।

इस बार उन्हें मिस एशिया एंड ओसेनिया 2025 का खिताब से नवाजा गया।

उन्होंने टैलेंट राउंड की एंकरिंग भी की। प्रिया तिवारी एक अद्वितीय नाम है जो तीन बार टाइम्स फैशन वीक में वॉक कर चुकी हैं।
उन्हें कई सेलिब्रिटीज से स्पेशल गेस्ट का अवार्ड भी मिल चुका है।

Share.