फोकस न्यूज़ 24×7 पर आपका स्वागत है
मैं हूँ आपका विनय पचौरी, जालौन से कार्तकेय जी के साथ
राम नरेश गुबरेले बने BMS जालौन के जिला अध्यक्ष
श्रमिकों की आवाज़ को बुलंद करने और अधिकारों की रक्षा का लिया वचन
■ मजदूर हितों के लिए BMS जालौन की नई टीम तैयार
■ BMS जालौन की नई कार्यसमिति ने लिया संघर्ष का संकल्प राम नरेश गुबरेले के रूप मे श्रमिक अधिकारों की लड़ाई को नया नेतृत्व
भारतीय मजदूर संघ, जिला इकाई जालौन की नई कार्यसमिति का गठन 22 सितम्बर 2025 को नया रामनगर उरई में किया गया।
👉 जिला अध्यक्ष बने श्री राम नरेश गुबरेले।
👉 कोषाध्यक्ष चुने गए राकेश कुमार दुबे।
👉 वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने प्रेमनाथ गुप्ता।
👉 उपाध्यक्ष पद संभालेंगे कृष्णकुमार मिश्रा (मिन्नू), राजेश श्रीवास्तव और देवराज वर्मा।
👉 जिला मंत्री बने राहुल मिश्रा।
👉 वरिष्ठ मंत्री बने अशोक सिंह रघुवंशी।
👉 उप मंत्री चुने गए कृष्णकांत भारद्वाज शर्मा, सुधाकर अग्निहोत्री और रामेन्द्र त्रिपाठी।
👉 संगठन मंत्री बने शिवराम मिश्रा, राहुल उपाध्याय और राकेश चौधरी।
👉 सांस्कृतिक मंत्री बने डॉ. जयकरण दिवेदी।
👉 और सह-कोषाध्यक्ष चुने गए राज विवेदी।
📌 संगठन के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया है कि
मजदूरों की आवाज़ को हर स्तर तक पहुँचाया जाएगा।
रोजगार सुरक्षा और श्रमिक कल्याण योजनाओं को मज़बूती से लागू कराया जाएगा।
मजदूरों के वेतन, स्वास्थ्य सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों पर संघर्ष तेज़ किया जाएगा।
साथ ही, समाज में श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

नई कार्यसमिति ने कहा कि “संगठन मजदूरों के हक की लड़ाई में हमेशा अग्रणी रहेगा और मजदूर हित ही हमारा पहला धर्म है।”
📺 जालौन से फोकस न्यूज़ 24×7 के लिए विनय पचौरी की रिपोर्ट कार्तिकेय के साथ।






