झाँसी से बड़ी और प्रेरणादायक खबर…

पढ़ाई ही नहीं, नेतृत्व में भी बेटियाँ आगे – कॉलेज में दिखा नया प्रयोग

नायक फिल्म की तर्ज पर छात्राओं को मिली कमान | एक दिन की प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल बनीं बेटियाँ | Jhansi News

■ मोठ टीकाराम पीजी महाविद्यालय में छात्राओं को मिला अनोखा अवसर।

■ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र खरे और स्टाफ की मौजूदगी में महिला शक्ति को मंच देने का यह प्रयास रहा सराहनीय 

महिला सशक्तिकरण के फेज-5 के तहत कॉलेज प्रशासन ने एक दिन के लिए छात्राओं को प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल की जिम्मेदारी सौंपी। नायक फिल्म की तर्ज पर छात्रा माण्डवी कुमारी बनी प्रिंसिपल, जबकि खुशी कुमारी ने वाइस प्रिंसिपल का पद संभाला।

ज़िम्मेदारी मिलते ही दोनों छात्राओं ने सबसे पहले अटेंडेंस बुक चेक की और फिर एडमिशन रूम, क्लास रूम, लैब, एनसीसी क्लास और कॉलेज ग्राउंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण में व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं।

छात्राओं का कहना था कि— “आज हमें महसूस हुआ कि कॉलेज चलाना कितना बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे अवसर हमें पढ़ाई और नेतृत्व—दोनों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र खरे और स्टाफ की मौजूदगी में महिला शक्ति को मंच देने का यह प्रयास छात्राओं के आत्मविश्वास को न सिर्फ बढ़ाने वाला साबित हुआ, बल्कि यह भी दिखा दिया कि बेटियाँ जिम्मेदारी मिलने पर किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटतीं।

📍 संवाददाता – विवेक तिवारी

Share.