Spread the love

चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सेल्समैन को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कालपी।शराब की दुकान से नगदी की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सेल्समैन को पुलिस ने गिरफ्तार करके चोरी की रकम बरामद करने में सफलता हासिल की है।

ज्ञात हो कि कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम पाल मड़ैया में स्थित देशी शराब की दुकान में 31-12-2023 रविवार को लाइसेंस धारक विनय कुमार सिंह पुत्र शिव शंकर सिंह निवासी ग्राम परासन थाना आटा ने सिरसा कलार थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए अवगत कराया था कि दुकान में आरोपी सेल्समैन धर्मेंद्र ने शराब बिक्री की 75 हजार रूपये चोरी कर लिए हैं।

इस घटना की विवेचना न्यामतपुर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक दिलीप वर्मा को सौपी गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मामले के खुलासा करने में जुट गई। पुलिस ने सेल्समैन धर्मेंद्र सिंह से जब शक्ति से पूछताछ की तो उसने सारा मामला उजागर कर दिया।

उपनिरीक्षक दिलीप वर्मा ने आरोपी सेल्समैन धर्मेंद्र पुत्र शिव शंकर सिंह निवासी ग्राम पाल मड़ैया को गिरफ्तार करके चोरी के 60 हजार रुपये बरामद करके सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया।

Share.