Spread the love

‏आज के दौर में डिजिटल युग इसी में ही छिपा हुआ भ्रष्ट विकास युग छद्म युग ( साँप मर जाए और लाठी भी न टूटे) आज ईमानदारी से कमाए गए धन के दो पैसे भी खर्च करने मे व्यक्ति हजार बार सोचता है कि एक पैसा भी व्यर्थ बर्बाद न जाने पाए और अनैतिक भ्रष्ट आचरण से कमाए जाने वाले धन को खर्च करने वाले व्यक्ति को दो लाख रुपये भी व्यर्थ जाए तो कोई चिंता नहीं। आज सत्य मार्गी को कुछ नहीं समझा जा रहा और गुंडा , मवाली , बवाली तथा भ्रष्ट आचरण युक्त राज सत्ता आसीन राजनीतिज्ञ दंभ व अहंकार में डूबा हुआ प्रजा के प्रति अन्याय अत्याचार मे रत है। हाय यह कैसी जीवन विडम्बना है। न्याय का नाम जहां मात्र धोखा है? निराकरण अथवा हल, भ्रष्ट आचरण छोड़ो और सत्य आचरण अपनाओ।

देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान

कितना बदल गया इनसान कितना बदल गया इनसान

सूरज न बदला चांद न बदला ना बदला रे आसमान

कितना बदल गया इनसान कितना बदल गया इनसान

 

आया समय बड़ा बेढंगा

आज आदमी बना लफ़ंगा

कहीं पे झगड़ा कहीं पे दंगा

नाच रहा नर हो कर नंगा

छल और कपट के हाथों अपना

बेच रहा ईमान, कितना बदल गया इंसान

 

राम के भक्त रहीम के बंदे

रचते आज फ़रेब के फंदे

कितने ये मक्कर ये अंधे

देख लिये इनके भी धंधे

इन्हीं की काली करतूतों से

बना ये मुल्क मशान, कितना बदल गया इंसान

यदि हम अपनी देश की माताओं बहनों बेटियों को अपनी माता बहन बेटियां समझते, तो आज जो हत्या मर्डर, बलात्कार के ये हालात बने हुए है ये न बनते।

क्यों आज हो रहा ये प्राणों की आहुति देने वाले सत्य कल्पनाओं में डूबे क्रांतिवीरों ,त्यागियों का आज व्यर्थ बलिदान

डॉ० बनवारी लाल पीपर “शास्त्री”

Share.