सेवा भारती की बैठक समथर में सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प को दोहराया गया
झांसी (समथर)। सेवा भारती आरएसएस की एक महत्वपूर्ण बैठक कस्बा समथर में जिला उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह गुर्जर के निज निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सेवा भारती जिला अध्यक्ष श्री सतीश नायक ने की।
बैठक में श्री नायक ने सेवा भारती के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, वंचित एवं असहाय लोगों को शिक्षित कर मुख्यधारा से जोड़ना है। साथ ही उनकी सेवा कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना सेवा भारती का संकल्प है।
इस बैठक में मंत्री श्री शिव प्रताप सिंह परिहार, श्री सुशील कुमार खरे, श्री किशोरी लाल यादव, वरिष्ठ नेता भगत जी, प्रभाकांत मिश्रा, सुनील कुशवाहा, उमा चरण अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में नगर संरक्षक के रूप में हरे कृष्ण शिल्पकार एवं सेवा भारती समथर नगर प्रमुख के रूप में मुन्ना बाबू को मनोनीत किया गया।
रिपोर्ट : जयपाल गुर्जर, तहसील संवाददाता, Focus News 24×7, समथर




