मोंठ: अमन-चैन और भाईचारे के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज | Focus News 24×7
नमस्कार! आप देख रहे हैं Focus News 24×7, मैं हूँ विनय पचौरी और पेश है मोंठ तहसील से जुड़ी एक अहम रिपोर्ट। संवाददाता जहूर अहमद खान के साथ।
झांसी जनपद के समथर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत साकिन, लोहागढ़ सेरसा में ईद-उल-अजहा की नमाज बड़े ही अमन-चैन और भाईचारे के माहौल में अदा की गई।
नमाज के बाद मौलाना मुफ्ती ओसामा नदवी ने मुल्क की तरक्की, अमन और भाईचारे के लिए दुआ कराई। अपने संबोधन में मौलाना ने कहा कि ईद-उल-अजहा का दिन कुर्बानी का दिन है, जो यह सिखाता है कि हम अपने स्वार्थ को त्यागकर दूसरों की भलाई के लिए जीएं — यही हमारे रब की रज़ा है।
ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और पूरे गाँव में खुशियों का माहौल देखने को मिला।
इस मौके पर गाँव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें वकील अहमद प्रधान, हाफिज नौशाद चिश्ती, हाजी मकबूल खान, निसार खान, महफूज खान, हाजी नन्हे खान, हाजी जब्बार खान, हाजी जमील खान, जमाल खान, शकील मास्टर, रब्बानी मास्टर, खलील खान, जहूर अहमद खान, असलम खान, छुनना नेता, महमूद खां नेता, सोहेल खान, गुफरान खान और सरफराज खान प्रमुख रहे।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी समथर एवं पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया।
Focus News 24×7 के लिए मोंठ से संवाददाता जहूर अहमद खान की रिपोर्ट।






