Spread the love

श्रीरामपुर पुलिस ने पकडा ई-रिक्शा जिससे हो रही थी शराब तस्करी, पुलिस ने 39.60 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर दबोचा

 

220 पाउच अंग्रेजी शराब और ई-रिक्शा जब्त, बिहार का युवक गिरफ्तार

देवरिया। रामपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 39.60 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब की तस्करी में प्रयुक्त एक ई-रिक्शा भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान ‘ऑफिसर चॉइस’ ब्रांड की 220 पाउच अंग्रेजी शराब (कुल 39.60 लीटर) बरामद की गई। तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा ई-रिक्शा (BR 29 ER 5819) भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश कुमार (21 वर्ष) निवासी सीवान, बिहार के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹28,600 तथा जब्त ई-रिक्शा की कीमत करीब ₹1 लाख आंकी गई है।
फोकस न्यूज़ 24×7
चैनल को Like, Share और Subscribe जरूर करें।

Share.