श्रीरामपुर थाना का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ उदघाटन

■■■■■■■■■■■■■■

रिपोर्ट: मुहम्मद युसुफ focusnews24x7

■■■■■■■■■■■■■■

भाटपार रानी,देवरिया।भाटपार रानी सर्किल के नव सृजित थाना श्रीरामपुर का गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ उदघाटन

मुख्य अतिथि सांसद रविंदर   कुशवाहा,जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने फीता काटकर थाना का उदघाटन किया।

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद रविंदर कुशवाहा ने कहा कि शासन का यह मंशा है कि पीड़ितों को त्वरित न्याय प्रदान किया जाए।

मेरा विश्वास है कि यह नवसृजित थाना जनता के विश्वास व शासन की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।यहां आने वाले फरियादियों के प्रत्येक समस्याओं का समाधान होगा।

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि खामपार व बनकटा के कुछ गांवों को मिलाकर बना है।

यह थाना बिहार सीमा पर
भाजपा के गोरखपुर मण्डल के क्षेत्रीय मंत्री हरिचरन कुशवाहा, एसडीएम भाटपाररानी, सीओ प्रेमनारायण तिवारी, धनन्जय सिंह बघेल,ब्लाक प्रमुख बिंदा सिंह कुशवाहा, हृदयलाल शर्मा,संजय पटेल,लक्ष्मण कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, नन्हे यादव,भालचंद यादव,डॉ चंद्रप्रताप सिंह,डॉ जनार्दन सिंह,ज्ञानचन्द यादव,मुन्ना सिंह,मदन सिंह, मदन कुशवाहा, रामप्रवेश सिंह,सतीश यादव,अब्दुल कलाम सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share.